तुर्कीपुर में बाल श्रम मुक्त यूपी पर बैठक,हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का लिया गया संकल्प*

*तुर्कीपुर में बाल श्रम मुक्त यूपी पर बैठक,हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का लिया गया संकल्प*

*रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077*

फर्रुखाबाद के शमसाबाद ब्लॉक स्थित तुर्कीपुर ग्राम पंचायत में 11 मई 2026 को "बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश" और "मिशन वात्सल्य" अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सहायक आयुक्त नम्रता सिंह के निर्देश पर हुई इस बैठक में हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने और बाल श्रम मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया।

ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बाल श्रम कानून, प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने तथा 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि गांव में जरूरतमंद बच्चों की पहचान की जाएगी। उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त बनाने के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया गया।

इस दौरान श्रम विभाग के चाइल्ड राइट्स एसोसिएट जीशान अंसारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बी.ओ.सी.डब्ल्यू. के अंतर्गत मातृत्व शिशु एवं बालिका माता योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह योजना, ई-श्रम जैसी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही, महिला कल्याण द्वारा संचालित विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य की भी जानकारी दी गई, ताकि पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकर्ता, सी.आर.ए., एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन और एस.एम.सी. सदस्यों ने भाग लिया।