लुईस खुर्शीद ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान,फर्रुखाबाद सदर विधानसभा सीट से ठोकेंगी ताल
लुईस खुर्शीद ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान,फर्रुखाबाद सदर विधानसभा सीट से ठोकेंगी ताल
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी और पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह फर्रुखाबाद सदर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी।
चुनाव की घोषणा के बाद लुईस खुर्शीद ने फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला गंगानगर में राहुल कठेरिया के आवास पर एक संपर्क बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने दावा किया कि उनकी खासियत है कि वह सभी लोगों के घरों तक पहुंच सकती हैं, जिससे महिलाओं के बीच उनकी खास पकड़ बनेगी।
कुछ समय पहले, लुईस खुर्शीद और उनके बेटे युवा नेता उमर खुर्शीद ने कायमगंज में एक रोजगार कार्यक्रम आयोजित किया था। इस 'नौकरी के महाकुंभ' में 700 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 182 को मौके पर ही रोजगार मिला।
इस कार्यक्रम को युवा नेता उमर खुर्शीद की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे युवाओं में उनके प्रति उत्साह देखा गया। उमर खुर्शीद भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।
लुईस खुर्शीद ने कहा कि वह हमेशा कार्यकर्ता और जनता के साथ खड़ी रही हैं और आगे भी खड़ी रहेंगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को उनके घरों में ही रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास करने का वादा किया। गौरतलब है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विपक्षी पार्टियां भी जनसंपर्क अभियान को प्राथमिकता दे रही हैं।
Tags:
फर्रुखाबाद