चाचूपुर जटपुरा में युवक की मौत, गांव में तनाव,सपा प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, पुलिस बल तैनात

चाचूपुर जटपुरा में युवक की मौत, गांव में तनाव,सपा प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, पुलिस बल तैनात

      रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077

फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा गांव में बृजेश राजपूत नामक युवक की 9 मई को हुई मौत के बाद से तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया था। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गांव का दौरा करेगा। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांग गांव से शराब ठेके को हटाना था। प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई और पत्थरबाजी हुई।

पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना के संबंध में पुलिस और शराब ठेके के प्रबंधक की ओर से दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मुकदमों में 18 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 25 से 30 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना के बाद गांव में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं के दौरे के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एक पत्र जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक छह सदस्यीय टीम गांव का दौरा करेगी। यह टीम घटना की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी।

समाजवादी पार्टी के इस प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉ. नवल किशोर, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. जेपी शर्मा और भोला यादव शामिल हैं।