इटावा/जसवंतनगर: हाईवे पर दो हादसे, किशोरी समेत चार घायल
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
हाईवे पर दो हादसे, किशोरी समेत चार घायल
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।
पहला हादसा इटावा जिले की सीमा पर स्थित जोनई चौकी के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में धौलपुर खेड़ा
गांव निवासी 30 वर्षीय नीरज पुत्र वेदारी लाल और 45 वर्षीय मुनेश पुत्र बालिस्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कुरसेना के पास हुई। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी 25 वर्षीय बॉबी पुत्र अजीत सिंह अपनी 13 वर्षीय भांजी राधा पुत्री कमल सिंह को थाना चौबिया क्षेत्र के गांव संतोषपुरा पुंजा छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार होने के दौरान परिजन पहुँचे जो घायलों को अपने साथ रैफर करा कर ले गए।
फोटो:-घायल किशोरी व बॉबी
