इटावा: युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल: जसवंतनगर में बदनाम करने और 50 हज़ार मांगने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल: जसवंतनगर में बदनाम करने और 50 हज़ार मांगने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार।इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने और 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जसवंतनगर थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी कानपुर में नौकरी करती है। आरोप है कि आरोपी युवक का गांव में रिश्तेदारी होने के कारण उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने किसी तरह युवती की फोटो प्राप्त कर ली और उसे सोशल मीडिया पर किसी अन्य युवक के साथ एडिट कर वायरल कर दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने फोटो हटाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। पैसे न देने पर उसने युवती की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी। इस घटना से परिवार मानसिक रूप से परेशान और भयभीत है।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई और आरोपी विजय पुत्र राम दत्त, निवासी संचावली को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई
