फर्रुखाबाद में आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या, मऊदरवाजा क्षेत्र के रसीदपुर गांव में फांसी लगाई

फर्रुखाबाद में आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या, मऊदरवाजा क्षेत्र के रसीदपुर गांव में फांसी लगाई

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ 9452755077
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार (28 मई) को दोपहर करीब 2:15 बजे हुई।

मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय सत्यम पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है। उसके पिता वीरेंद्र पुत्र छोटे लाल निवासी मोहल्ला रसीदपुर ने पुलिस को सूचना दी कि सत्यम ने अपने कमरे में छत के पोल से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है।

सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह और हथियापुर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार, सत्यम कुछ समय से किसी बात को लेकर तनाव में था या उसका किसी से विवाद चल रहा था।

परिजनों ने कुछ देर बाद सत्यम को फंदे से लटका देखा, जिससे परिवार में शोक का माहौल छा गया। परिवार में पिता वीरेंद्र उर्फ एसपी श्रीवास्तव, माता विनोदिनी देवी, बड़ा भाई विकास (लगभग 33 वर्ष) और एक छोटा भाई है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।