इटावा: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा



सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

इटावा। पुलिस विभाग में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार सिंह द्वारा सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों की विभाग के प्रति समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी और उनके अनुभव आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगे।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। भावुक माहौल में सभी ने उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।