इटावा/जसवंतनगर: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 वारंटी गिरफ्तार

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 वारंटी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देश पर जनपद स्तर पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार अन्य अभियुक्तों ने न्यायालय से रिकॉल प्राप्त किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी के माध्यम से इन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में नगला जगन निवासी कौशल कुमार, टकपुरा निवासी बबलू, उस्मान और परवीन उर्फ खुशबू, सिद्धार्थ नगर निवासी नीतू शर्मा तथा धनुआं निवासी रामौतार एवं राजकुमारी शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में न्यायालय से वारंट जारी थे।

इसके अतिरिक्त नवलपुरा निवासी सत्येंद्र कुमार तथा रामलीला की मड़ैया निवासी शैलेंद्र सहित चार अभियुक्तों ने न्यायालय से रिकॉल प्राप्त किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।