देवघर: बैधनाथधाम में शनि महाराज का वार्षिक पूजा व जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 


बैधनाथधाम में शनि महाराज का वार्षिक पूजा व जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

देवघर। सुख-समृद्धि व कल्याण हेतू बैधनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री श्री 108 शनि महाराज मंदिर में शनि अमावस्या पर शनि भगवान का 25 वाँ वार्षिक पूजा व जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर फूलो व पुष्पों से शनि महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। पूजा स्थल एवं इर्द गिर्द के क्षेत्रों को आकर्षक पंडाल व रंग-बिरंगे लाईटों से सजाया गया। सुबह से दोपहर तक तैलाभिषेक तत्पश्चात् श्रृंगार पूजा व महाआरती का आयोजन किया गया। भक्तों व आगन्तुकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शाम से गायकों व कलाकारों द्वारा भजनों की अनुपम प्रस्तुति की गई। आयोजन समिति के सदस्य पूरी निष्ठा व मुस्तैदी से लगे रहे ।मौके पर, राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (भारत), के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने आयोजन की भव्यता व सफलता पर आयोजन समिति के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही, शनि महाराज से लोगों के सुख-शान्ति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की है।