देवघर: टावर चौक देवघर में जीत की खुशी पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

 

टावर चौक देवघर में जीत की खुशी पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न 

"खूब आतिशबाजी हुई ,एक दूसरे को अबीर लगाकर जीत की बधाई दी ",

देवघर। स्थानीय टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। खूब आतिशबाजी की गई ।कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं एक दूसरे के गले मिलकर जीत की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी ।मौके पर भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर जीत की खुशी व जश्न मनाया।