इटावा: केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने राजपूत परिवार को दिया आशीर्वाद, तिलक समारोह में जुटी राजनीतिक हस्तियां।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
इटावा: केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने राजपूत परिवार को दिया आशीर्वाद, तिलक समारोह में जुटी राजनीतिक हस्तियांइटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र स्थित ग्राम नगला नया (पोस्ट जगसौरा) में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) मनोज राजपूत के छोटे भाई अजीत राजपूत के तिलक उत्सव एवं प्रतिभोज का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां, व्यापारी, किसान और पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री B.L Verma (सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास) पहुंचे और दूल्हे को बधाइयां देते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विशेष रूप से इटावा की प्रसिद्ध डिश ‘ मट्ठे के आलू’ का स्वाद लिया और उसकी प्रशंसा भी की।कार्यक्रम में विधायक सरिता भदौरिया सदर इटावा, पूर्व सांसद एवं विधायक रघुराज सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमारी राजपूत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यम राजपूत, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव समेत अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।समारोह में पूर्व जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री प्रशांत रावत चौबे, राकेश पाल, सत्यम राजपूत, शिवम राजपूत, दीपक राजपूत, प्रधान रामप्रकाश राजपूत, प्रधान विक्की जाटव, प्रधान अरुण राजपूत, प्रधान रामराज राजपूत, पूर्व प्रधान राकेश राजपूत, प्रधान अमित राजपूत,प्रधान राम खिलाड़ी राजपूत, बादशाह राजपूत , जितेंद्र धनगर, रवि पाल,वीरेंद्र बघेल अनिल राजपूत,अमित राजपूत, विजय लोधी,अवनीश लोधी, मीना राजपूत, प्रमिला पालीवाल, मीनाक्षी चौहान, रिंकू त्रिपाठी पूर्व प्रधान लल्ला सिंह, पूर्व प्रधान सत्येंद्र जाटव जी, डॉक्टर सत्य प्रकाश जी, डॉ हरीश सिंह राजपूत, डॉ राहुल यादव, प्रधान देवेंद्र धनगर, सचिन यादव जिला पंचायत सदस्य, अशोक चौहान, रामशरण गुप्ता और चिकित्सकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। सभी अतिथियों ने अजीत राजपूत को उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।बताया गया कि उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भी कार्यक्रम में शामिल होने का प्रस्ताव था, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक के कारण वे नहीं आ सके। हालांकि उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से मनोज राजपूत के छोटे भाई अजीत राजपूत को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
| कार्यक्रम की भोजन व्यवस्था भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें पारंपरिक व्यंजनों के साथ उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। |
Tags:
इटावा




