देवघर: स्वदेशी जागरण मंच के राजीव झा को पितृ शोक, पर श्री गणेश झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 

स्वदेशी जागरण मंच के राजीव झा को पितृ शोक, पर श्री गणेश झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

देवघर। स्थानीय पुष्पालय स्थित हनुमान टिकरी निवासी स्वदेशी जागरण मंच के जिला सहसंयोजक राजीव झा के पूज्य पिताजी श्री गणेश झा के असामयिक निधन पर स्वदेशी जागरण मंच के मनोज सिंह,जिला संयोजक संजय सिंह,श्री प्रभाष गुप्ता , गिरीश सिंह, मिथिलेश वाजपेई, विपिन अग्रवाल,बबलू,ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। और इसे अपूरणीय क्षति बताया है ।और कहा कि दुःख कि इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करें। और मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा की मृत्यु सत्य है ,और शरीर नश्वर है यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है। हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।

मौके पर अनेको गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगरवासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।