जसवंतनगर/बलरई: रेलवे कर्मी दीपक नहर में डूब कर हुआ लापता, सर्च ऑपरेशन जारी!
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर/बलरई: रेलवे कुर्मी दीपक नहर में डूब कर हुआ लापता, सर्च ऑपरेशन जारी!रेलवे विभाग में पटरियों पर अर्थिंग का काम करने वाला युवक दीपक उम्र 26 वर्ष नहर में डूबकर लापता हो गया। घटना 29 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है, जब वह अपने साथियों के साथ बलराई भदान सड़क मोड पर बह रही नहर में नहाने गया था।
जानकारी के अनुसार, करीखेड़ा (जिला फिरोजाबाद) निवासी दीपक बलरई क्षेत्र में रेलवे का ठेका मजदूरी लेकर अपने साथी मोहम्मद अशरफ और शिवराज सिंह के साथ काम कर रहा था। मंगलवार को काम के दौरान तीनों पास बह रही भोगनीपुर नहर पर नहाने पहुंचे। शिवराज सिंह बाहर ही रहा, जबकि दीपक और अशरफ नहर में उतर गए। इसी दौरान दीपक गहरे पानी में डूबने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीपक तैरना जानता था, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उसने नशा कर रखा था, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाया। घटना के दौरान अशरफ घबरा गया और नहर से निकलकर मौके से चला गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद दीपक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। तलाश लगातार जारी है।
इधर, दीपक के बड़े भाई रोहित ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उनका भाई अच्छा तैराक था, वह डूब नहीं सकता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।दीपक की शादी करीब 3-4 साल पहले हुई थी और उसकी दो साल की एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट लापता का भाई

