इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर के रामलीला तिराहा स्थित शीशग्रान कब्रिस्तान में विकास कार्यों की शुरुआत की गई

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

जसवंतनगर के रामलीला तिराहा स्थित शीशग्रान कब्रिस्तान में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के जीर्णोद्धार के लिए 9 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की है। इस राशि से कब्रिस्तान में फर्श निर्माण और टीन शेड लगाने का कार्य कराया जाएगा।
इस पहल से ‘नमाज़-ए-जनाज़ा’ के दौरान होने वाली असुविधाओं से लोगों को राहत मिलेगी। पहले पर्याप्त स्थान और व्यवस्था के अभाव में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस कार्य के पूर्ण होने के बाद स्थिति बेहतर हो जाएगी।
कार्य के शुभारंभ के अवसर पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, विनय पाण्डेय और लड्डन टेलर सहित ने शीशग्रान कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों को माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
नींव पूजन के दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के सम्मानित लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल पर खुशी जताई और विधायक शिवपाल सिंह यादव का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर राहुल गुप्ता नगर अध्यक्ष,आजेंद्र गौर विधायक प्रतिनिधि, राशिद सिद्दीकी प्रमुख महासचिव,हाजी इल्तिमास साहब, हाजी बिलाल साहब, हाजी नईम,मो, अजहर मुल्ला जी, हाजी मुशीर अहमद, हाजी नसीम, हाजी शमीम सांसद प्रतिनिधि, मोहम्मद जहीर, लड्डन भाई,मोहम्मद शमीम, पप्पू चौधरी, मोहम्मद आमिर, मुस्तजाब अहमद, मो, हाशिम, आदि लोग मौजूद रहे।