इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर पुलिस बनी मसीहा
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर पुलिस बनी मसीहा: 24 घंटे में ढूंढ निकाला 7 साल का लापता मासूम, परिवार की आंखों में आए खुशी के आंसूजसवंतनगर। एक मां-बाप के लिए सबसे बड़ा डर होता है बच्चे का लापता हो जाना। नगला खुशहाली गांव में ऐसा ही हुआ, लेकिन जसवंतनगर पुलिस फरिश्ता बनकर आई।
27 अप्रैल शाम 6 बजे रमेश चंद्र का 7 साल का बेटा प्रदीप घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। परिवार ने गली-मोहल्ला, रिश्तेदारी सब जगह ढूंढा पर बच्चा नहीं मिला। रात भर रोते-बिलखते रहे। थक-हारकर थाना जसवंतनगर पहुंचे।
पुलिस ने दिखाई तत्परता:
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने तुरंत SI शिव शंकर के नेतृत्व में टीम गठित की। रात भर पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे, ढाबों सब जगह खाक छानी। CCTV फुटेज खंगाले। 28 अप्रैल को हाईवे बस स्टैंड चौराहे के पास से बच्चा सहमा-सहमा मिला।
बेटे को देखते ही परिजन के चेहरे खिल उठे पिता रमेश चंद्र ने कहा- "पुलिस न होती तो मेरा लाल नहीं मिलता। SI शिव शंकर साहब का जीवन भर एहसान नहीं भूलेंगे।"
थाना प्रभारी बोले
कमल भाटी ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते रास्ता भटक गया था। हमारा मकसद था कि 24 घंटे के अंदर बच्चा परिवार को मिल जाए,
-
