AIMIM फर्रुखाबाद ने वार्ड अध्यक्ष नियुक्ति समाचार का खंडन किया,पार्टी ने बताया, केवल एक नियुक्ति सही, अन्य आवेदक सदस्य
AIMIM फर्रुखाबाद ने वार्ड अध्यक्ष नियुक्ति समाचार का खंडन किया,पार्टी ने बताया, केवल एक नियुक्ति सही, अन्य आवेदक सदस्य
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की फर्रुखाबाद जिला इकाई ने 23 मई 2026 को एक स्थानीय समाचार पत्र 'क्राइम डायरी 9' में प्रकाशित वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी खबर का खंडन किया है। पार्टी ने बताया कि इस खबर में तथ्यात्मक त्रुटियां हैं।
पार्टी के अनुसार, समाचार पत्र में वार्ड नंबर 20 से अज़हरुद्दीन साहब, वार्ड नंबर 31 से आगाज़ ख़ान साहब और वार्ड नंबर 24 से करीम ख़ान साहब को वार्ड अध्यक्ष बताया गया था, जो पूरी तरह असत्य है।
AIMIM ने स्पष्ट किया कि केवल वार्ड नंबर 20, अब्दुल हमीद नगर से मोहतमा महज़बीन बानो जी को महिला विंग का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सही है।
पार्टी ने आगे बताया कि अज़हरुद्दीन, आगाज़ ख़ान और करीम ख़ान सहित कुल चार व्यक्तियों ने वार्ड अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। वर्तमान में इन सभी आवेदकों को संगठन में केवल सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
वार्ड अध्यक्ष पद पर अंतिम निर्णय सभी आवेदकों की योग्यता और अनुभव के आधार पर संगठन द्वारा बाद में लिया जाएगा।
AIMIM फर्रुखाबाद ने 'क्राइम डायरी 9' से अनुरोध किया है कि जनहित और पार्टी की छवि को ध्यान में रखते हुए इन तथ्यों के आधार पर खंडन प्रकाशित कर भ्रम की स्थिति को दूर किया जाए।
Tags:
फर्रुखाबाद