AIMIM फर्रुखाबाद में चुनाव की तैयारी में जुटी,पार्टी ने 3 वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए, वार्ड नम्बर 41 से आगाज़ खान वार्ड अध्यक्ष नियुक्त ।

AIMIM फर्रुखाबाद में चुनाव की तैयारी में जुटी,पार्टी ने 3 वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए, वार्ड नम्बर 41अवंती नगर) से आगाज़ खान वार्ड अध्यक्ष नियुक्त ।

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद9452755077फर्रुखाबाद शहर के बागरुस्तम मोहल्ले में रात 10:30 बजे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने एक निजी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।
कार्यक्रम में तीन वार्डों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। वार्ड नंबर 24 (आजाद नगर) से करीम खान, वार्ड नंबर 41 (अवंती नगर) से आगाज़ खान और वार्ड नंबर 20 (अब्दुल हमीद नगर) से अजहरुद्दीन को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 20 (अब्दुल हमीद नगर) से महज़बीन बानो को महिला विंग का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
AIMIM जिला अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से 'शहर गांव-अभियान' चलाया जा रहा है। इसके तहत, सभी शहरों में वार्ड अध्यक्षों की तैनाती के साथ ही 121 सदस्यीय समिति का गठन किया जा रहा है, जिसमें 100 सक्रिय और 21 मुख्य सदस्य शामिल हैं। ये सदस्य बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
AIMIM की बढ़ती सक्रियता से उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों की चिंताएं बढ़ गई हैं। विपक्षी दल अक्सर AIMIM को भाजपा की 'बी टीम' बताते रहे हैं। भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की हर कोशिश में AIMIM को बाहर रखने पर जोर दिया जाता रहा है।
इस कार्यक्रम में AIMIM के जिला अध्यक्ष आरिफ खान, महिला जिला अध्यक्ष नसीम मंसूरी, महिला नगर अध्यक्ष शिफा फातिमा, जिला उपाध्यक्ष कामरान खान, उलेमाए कौंसिल अध्यक्ष तय्यब हाफिज, जिला पंचायत प्रत्याशी अतुल पाल, महिला जिला सचिव हाशमीन साहिबा और जिला मीडिया प्रभारी इमरान सिद्दीकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।