फर्रुखाबाद में जगत गुरु शंकरा चार्य अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में 4 जून को, गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा आएगी*
*फर्रुखाबाद में जगत गुरु शंकरा चार्य अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में 4 जून को, गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा आएगी*
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद 23 मई । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में आगामी 4 जून को, गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा आएगी। यह जानकारी आज शनिवार को फर्रुखाबाद नगर के एक रेस्टोरेंट में गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा समिति की ओर से आयोजित बैठक एवं प्रेस वार्ता में कानपुर मंडल संयोजक शेषनारायण त्रिवेदी ने दी।
यहां बैठक में बताया गया कि उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर विभूषित जगद्गुरु शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती १००८ महाराज के नेतृत्व में, पूरे उत्तर प्रदेश में गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा पिछले 3 मई 2026 से चलाई गई, जिसका प्रमुख उददेश्य गौ माता को राष्ट्रमाता एव राज्य माता घोषित करने तथा गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना है ।
उन्होंने बताया कि यात्रा फर्रुखाबाद जिले में 4 जून 2026 को आयेगी और जनपद की अमृतपुर, कायमगंज, भोजपुर एवं फर्रुखाबाद समेत चारों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी।
विधान सभा वार यात्रा को संभालने एवं उसकी व्यवस्था देखने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई है। यात्रा का जिला संयोजकत्वअंकित तिवारी एव जिला सह संयोजक डॉ० दीपक द्विवेदी एडवोकेट करेंगे। इसी क्रम में, विधानसभा भोजपुर संयोजक राजेश मिश्रा, विधानसभा सदर संयोजक रानू शुक्ला, विधानसभा अमृतपुर संयोजक अनमोल पाण्डेय, विधानसभा कायमगंज संयोजक गौरव मिश्र को यात्रा की बागडोर सौंपी की गई है।
उन्होंने बताया कि गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा कन्नौज जिले की विधानसभा छिबरामऊ से फर्रुखाबाद जिले की भोजपुर विधानसभा में प्रवेश करेगीऔर यहीं पर जगतगुरुशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का जोरदार भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा जहानगंज से बघार नाला तिराहा और बधार से शिवशक्ति मंदिर सेंट्रल जेल चौराहा,और सेन्ट्रल जेल से छोटी जेल होते हुए फतेहगढ नगर में भ्रमण करते हुए फतेहगढ से भोलेपुर, बढपुर, लालदरवाजा होते हुए फर्रुखाबाद नगर भ्रमण में तिकोना चौकी, बीबीगंज से सुविख्यात महाभारत कालीन गुरगांव देवी मंदिर परिसर में भक्तों से संवाद किया जाएगा। इसके बाद रोशनाबाद, शमसाबाद, फैजबाग, नवाबगंज होते हुए दुबे कोल्ड स्टोरेज मोहम्मदाबाद में सभा और रात्रि विश्राम किया जाएगा। आज की पत्रकार वार्ता में कानपुर मण्डल संयोजक शेषनरायन त्रिवेदी, जिला संयोजक अंकित तिवारी, दीपक द्विवेदी, राजेश मिश्रा, रानू शुक्ला (सभासद)गौरव मिश्र मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद