सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने सुनी फरियाद,थाना समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने सुनी फरियाद,थाना समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद9452755077फर्रुखाबाद सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाज़ा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
पारुल तरार ने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान मौके पर जाकर जांच के बाद किया जाए। उन्होंने थाना समाधान दिवस के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों और उनकी निस्तारण आख्या की समीक्षा भी की।
सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी अजब सिंह और एसएसआई वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद