इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में गंगा दशहरा पर हाई अलर्ट, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

गंगा दशहरा पर प्रशासन अलर्ट 

जसवंतनगर में गंगा दशहरा पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नहर में छलांग लगाकर स्नान करने पर रोक लगाई गई और केवल सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान की अनुमति दी गई। 

सिरहौल नहर पुल और कचौरा नहर पुल पर पुलिस बल लगातार तैनात रहा। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी जाती रही। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरा पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ। 

उपजिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी कमल भाटी भी पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। 

प्रशासन की अपील: गहरे पानी में न जाएं, सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।