इटावा/जसवंतनगर: सभासदों की समस्याओं पर विधायक से मुलाकात, समाधान का मिला भरोसा
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
सभासदों की समस्याओं पर विधायक से मुलाकात, समाधान का मिला भरोसा
जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों के वेतन, नगर विकास एवं वार्डों के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कुछ दिन पूर्व सभासदों द्वारा पालिका कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया गया था। इसी क्रम में सभासदों के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक Shivpal Singh Yadav से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के दौरान सभासदों ने नगर पालिका में लंबित वेतन, विकास कार्यों में आ रही बाधाओं तथा वार्ड स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को विस्तार से रखा। विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हाजी समीम, वरिष्ठ सभासद राजीव यादव, प्रमोद कुमार, कमल प्रकाश, मोहम्मद इरफान कुरैशी, संजय कुमार, संजीव यादव, अंकित कुमार, देवेन्द्र यादव, मंजू देवी सहित सभासद प्रतिनिधि हेमू शाक्य, रामखिलाड़ी यादव, मोनू शर्मा और सुमित गिहार समेत कई लोग मौजूद रहे।
