इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर में कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारीजसवंतनगर। आज दिनांक 29 मई 2026 को कृभको इटावा द्वारा कृषक भारती सेवा केंद्र, जसवंतनगर पर किसान सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अजनौरा श्री मनोज कुमार रहे। कार्यक्रम में एडीओ एजी जसवंतनगर श्री राजेंद्र कुमार, कृभको इटावा के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजीव कुमार, प्रगतिशील किसान श्री सुरेश कुमार तथा केबीएसके प्रभारी श्री अमित कुमार यादव सहित लगभग 70 किसान एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इसके बाद किसानों को कृभको के विभिन्न उत्पादों, उनके प्रयोग की विधि एवं लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को मृदा परीक्षण के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि कृभको द्वारा निशुल्क मृदा परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
सभा में संतुलित उर्वरक के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य सुधार, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर करने तथा उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को धरती माता बचाओ अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया और रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उनकी खेती की उत्पादकता बढ़ाना एवं मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा। अंत में कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजीव कुमार द्वारा सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

