इटावा/जसवंतनगर: सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान, 70 वाहनों के चालान
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान, 70 वाहनों के चालानजसवंतनगर। नगर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर गुरुवार शाम पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त कर लोगों एवं दुकानदारों से संवाद किया।
अभियान के दौरान सीओ आयुषी सिंह ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिन दुकानों के सामने कचरा फैला मिला, उन्हें तत्काल सफाई कराने और भविष्य में दुकान के बाहर गंदगी न फैलाने की चेतावनी दी गई। साथ ही जिन प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, वहां दुकानदारों को जल्द से जल्द कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को जांच में सहायता मिल सके।
पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 70 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों की अनदेखी करने पर चार बाइकों को सीज कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
इस दौरान थाना प्रभारी कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, शुभम वर्मा, कृष्ण कुमार, ललित चतुर्वेदी, शिवशंकर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
फ़ोटो: चैकिंग करती सीओ आयुषी सिंह
