इटावा: ऑल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड यूनिट इटावा द्वारा इरम वारिसी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

इटावा डेस्क ख़ादिम अब्बास


ऑल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड यूनिट इटावा द्वारा इरम वारिसी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

इटावा।ऑल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड यूनिट इटावा ने इरम वारिसी को विकसित भारत युवा संसद_ में प्रतिभाग करने पर कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक सियासी अखाडा के संपादक ख़ादिम अब्बास की पौत्री को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह का आयोजन कटरा सेवा कली स्थिति एडवोकेट मोहम्मद फहीम अब्बास के आवास पर किया गया।

ऑल इंडिया उलेमा व माशाईख बोर्ड यूनिट इटावा के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि इरम की उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। युवा संसद जैसे मंचों से नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है। 

इस मौक़े पर इरम वारिसी इरम ने संघठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी। 

इस अवसर पर मोहम्मद फहीम अब्बास ने कहा कि मेरी भतीजी ने इटावा जिले का नाम पूरे देश व प्रदेश में रोशन किया है।ये पूरे परिवार व पूरे जिले के लिए गर्व का पल है।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, कानून सलाहकार असलम खान, वरिष्ठ पत्रकार इंतिजार अहमद खान, इमरान खान, इंसानी भाईचारा एवं प्रेम सदभाव समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।