कालिंदी एक्सप्रेस रूट परिवर्तन का विरोध,व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर पूर्ववत संचालन की मांग की
कालिंदी एक्सप्रेस रूट परिवर्तन का विरोध,व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर पूर्ववत संचालन की मांग की
रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कालिंदी एक्सप्रेस के प्रस्तावित रूट डायवर्जन का विरोध किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री और युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद मुकेश राजपूत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में व्यापारियों ने कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद और कन्नौज तक पूर्ववत संचालित करने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि रूट बदलने से क्षेत्र के यात्रियों और व्यापारियों को भारी असुविधा होगी। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन शुरू करने की भी मांग की।
सांसद मुकेश राजपूत ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद से ही संचालित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने व्यापार मंडल की इन मांगों को अपने लेटर पैड पर अंकित कर रेल मंत्री को भेजने की बात भी कही। इस आश्वासन पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सांसद का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी, युवा जिला चेयरमैन ऋषि बंसल, युवा जिला उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल, मंत्री नितिन गुप्ता, फतेहगढ़ मंत्री रिंकू गुप्ता और मंत्री सागर कश्यप सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
Tags:
फर्रुखाबाद