इटावा: जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीण समस्याओं का लिया जायजा
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीण समस्याओं का लिया जायजाआज इटावा विधायक सरिता भदौरिया ने ग्राम पंचायत कांधनी एवं ग्राम जगे में जनचौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनचौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
Tags:
इटावा

