भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न,प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न,प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शनिवार, 16 मई 2026 को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में संपन्न हुआ। अंतिम दिन विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्ग जिला प्रभारी नरेंद्र राजपूत और जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने मुख्य वक्ताओं के रूप में संबोधित किया।
सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने कहा कि जिला व मंडल कार्यसमिति पूर्ण होने के बाद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की एक प्रमुख संगठनात्मक और वैचारिक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत निर्माण, वैचारिक स्पष्टता, संगठन की कार्य पद्धति का ज्ञान देना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि भाजपा में प्रशिक्षण को एक सतत प्रक्रिया माना जाता है।
कोरी ने आगे कहा कि भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जिसका कार्यकर्ता ही उसका स्तंभ होता है। आगामी चुनौतियां कार्यकर्ताओं के सामने हैं और 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नए कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ युद्ध में उतरना होगा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन का निर्माण करता है। पार्टी के संगठनात्मक प्रशिक्षण की कार्यप्रणाली और भाजपा के विचार को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि आपस में संवाद के माध्यम से नए लक्ष्य को प्राप्त करना सरल हो जाता है।
साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। उन्होंने पार्टी के संगठन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में न केवल संगठनात्मक कार्यशैली का ज्ञान मिलता है, बल्कि उनमें राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और सेवा भाव भी विकसित होता है।
जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी नरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा की पहचान एक कैडर आधारित, अनुशासित और वैचारिक संगठन के रूप में है। इस पहचान को मजबूत बनाए रखने में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि इस महाअभियान का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जिम्मेदारियों के प्रति सजग और सक्षम बनाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को आत्मसात करते हुए संगठन के विस्तार और समाजसेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, दिनेश कटियार, रूपेश गुप्ता, भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, संकिसा पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र कठेरिया, अनुराग दुबे, श्वेता दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, जिला मंत्री अनुराग सिंह, संदेश, सर्वेश कुशवाहा, अभिषेक बाथम, मनोज गंगवार राजपूत, जिला मंत्री शिव मोहन सिंह, पंकज पाल, डॉ. विनीत मिश्रा, प्रतिभा राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, तोषित प्रीत सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख सुशील राजपूत, आईटी सेल संयोजक रजनीश मिश्रा, आदित्य मिश्रा, ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद