इटावा/जसवंतनगर: ब्लैक फिल्म और VIP स्टीकर वाली कार पर कार्रवाई, मानवाधिकार आयोग की प्लेट देख पुलिस भी हुई सतर्क

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


ब्लैक फिल्म और VIP स्टीकर वाली कार पर कार्रवाई, मानवाधिकार आयोग की प्लेट देख पुलिस भी हुई सतर्क

जसवंतनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे के पास पुलिस ने एक हुंडईं कार को संदिग्ध परिस्थितियों में सीज कर दिया। इस वाहन पर "मानवाधिकार आयोग, स्टेट प्रेसिडेंट यूपी" लिखी एक अतिरिक्त प्लेट लगी थी। कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म और विंड स्क्रीन पर वीआईपी स्टीकर भी पाया गया।

पुलिस के अनुसार, वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया और जांच की गर्ड। जांच के दौरान कार चालक विवेक सिंह, निवासी सबोली एक्सटेशन, मंडोली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, शराब का सेवन किए हुए मिला। वह वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका

इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक काननी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि वाहन पर लगी अतिरिक्त प्लेट, ब्लैक फिल्म और अन्य अनियमितताओं के कारण कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया हैं।

पुलिस ने चालक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वाहन को फिलहाल थाने में खडा कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।