इटावा/जसवंतनगर: पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ताड़ी के पेड़ों पर चला अभियान जसवंतनगर थाना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SI ललित चतुर्वेदी व SI KK यादव ने हमराह पुलिस बल के साथ ग्राम मलजनी में दबिश दी। बीट सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गांव में लगे ताड़ी के पेड़ों से ताड़ी निकाली जा रही थी, हालांकि पुलिस को देखकर मौके से लोग फरार हो गए।

पुलिस ने मौके पर मिले मिट्टी के बर्तनों में भरी ताड़ी को नष्ट कराया। इसके बाद मिस्त्री को बुलाकर ताड़ी के पेड़ों के ऊपरी हिस्से, जहां से ताड़ी निकलती है, उसे कटवाया गया। स्थानीय भाषा में इसे “हथ्था” कहा जाता है। इसे काटने के बाद ताड़ी बनने की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाती है।

थाना अध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। यदि किसी ने दोबारा ताड़ी बनाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।