इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 51 अवैध शराब के क्वार्टर सहित युवक गिरफ्तार

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


जसवंतनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 51 अवैध शराब के क्वार्टर सहित युवक गिरफ्तार

इटावा के थाना जसवंतनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 21 मई 2026 को ग्राम जसोहन मोड़ के पास से अभियुक्त इन्द्रपाल पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम जसोहन, थाना जसवंतनगर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51 अदद नाजायज शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जसवंतनगर में मु0अ0सं0 149/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।