इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर पुलिस ने तमंचा समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर पुलिस ने तमंचा समेत आरोपी को किया गिरफ्तार;इटावा के जसवंतनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को सिसहाट नहर पुल के पास से प्रहलाद सिंह (54) निवासी सिरहौल को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ हैपुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 147/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय इटावा में पेश किया।
Tags:
इटावा
