इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर नुमाइश मेला शुरू: विधायक शिवपाल सिंह यादव ने दिया छोटे व्यापारियों को सहयोग का संदेश

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

जसवंतनगर नुमाइश मेला शुरू: विधायक शिवपाल सिंह यादव ने दिया छोटे व्यापारियों को सहयोग का संदेश

जसवंतनगर के रामलीला मैदान के सामने आयोजित ग्रीष्मकालीन नुमाइश का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के दौरान विधायक ने मेले में लगी विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और स्वयं भी छोटे व्यापारियों से खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे छोटे दुकानदारों से खरीदारी कर उनका सहयोग करें, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।

विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मेले भाईचारा और सद्भावना बढ़ाने का माध्यम होते हैं तथा स्थानीय लोगों को बेहतर और सुलभ खरीदारी का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, ठाकुर राजेंद्र गौर, विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम खान, अनिल प्रताप सिंह यादव, सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, हाजी एहसान पेंटर, खन्ना यादव, सुनील यादव, लड्डन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।