इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में महिला की करंट लगने से मौत:कूलर में पानी डालते समय नगला धूमा गांव में हादसा।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

जसवंतनगर के नगला धूमा गांव में शुक्रवार दोपहर कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार, नगला धूमा निवासी 30 वर्षीय करिश्मा पत्नी शेर सिंह शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे अपने घर में रखे कूलर में पानी भर रही थीं। इसी दौरान कूलर में अचानक बिजली का करंट आ गया, जिसकी चपेट में वह आ गई।

करंट लगने से करिश्मा गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ओमकान्त दीक्षित ने जांच के बाद करिश्मा को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण करिश्मा कूलर में पानी भर रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान विद्युत करंट प्रवाहित होने से यह हादसा हुआ।

इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।