देवघर: चि० विशाल एवं आयुष्मति मुस्कान परिणय सूत्र में बंधे —

 


चि० विशाल एवं आयुष्मति मुस्कान परिणय सूत्र में बंधे — 

देवघर। स्थानीय श्याम गंज रोड श्री बैधनाथ विधुत कर्मशाला के श्री दिलीप सिंह के सुपुत्र चि० विशाल संग आयु० मुस्कान के बिजली कोढ़ी के भव्य प्रांगण में धूमधाम से आयोजित शुभ विवाहोपलक्ष्य पर राष्ट्र जागृति मंच के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने नवदंपत्ति को उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की ढेंर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि नवदंपत्ति जीवन की पगडंडी पर तालमेल से आगें बढ़े। साथ ही, जीवन के उतार-चढ़ाव के सहयात्री और सुख-दु:ख के सहभागी बने ,और खुशहाल व सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत करें, ऐसी कामना है। मौके पर, अनेकों गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगर-वासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।