टेंपो में अवैध सीटें हटाईं, 350 वाहनों का चालान,फर्रुखाबाद में यातायात पुलिस ने 6 वाहन किए सीज
टेंपो में अवैध सीटें हटाईं, 350 वाहनों का चालान,फर्रुखाबाद में यातायात पुलिस ने 6 वाहन किए सीज
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में यातायात पुलिस ने अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए और क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले थ्री-व्हीलर टेंपो के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत 350 वाहनों का चालान किया गया और 6 वाहनों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के जसमई चौराहे पर की गई।
यह अभियान मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह और यातायात प्रभारी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस ने मौके पर ही टेंपो में अवैध रूप से लगाई गई अतिरिक्त सीटों को कटवाकर अलग करवाया। इन सीटों को यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालकर लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर यह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।
यातायात प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अवैध बदलाव करने वाले और ओवरलोडिंग करने वाले टेंपो/ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्हें निर्धारित सीटों के अनुसार ही सवारी बैठाने की हिदायत दी गई है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tags:
फर्रुखाबाद