फिरोजाबाद: 2 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगी सामाजिक समरसता महारैली


2 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगी सामाजिक समरसता महारैली, जनचौपाल में लोगों से पहुंचने की अपील

फिरोजाबाद। 2 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली की तैयारियों को लेकर जनपद फिरोजाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिशुपाल सिंह यादव ने जनचौपाल को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर गरीब, वंचित और शोषित समाज की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने एक से एमए तक निशुल्क एवं तकनीकी रोजगारपरक शिक्षा, 50 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज तथा 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं को समाज के हित में आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि तालकटोरा स्टेडियम से सामाजिक न्याय और समरसता की नई शुरुआत होगी।

राष्ट्रीय महासचिव ने फिरोजाबाद की जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग बसों में भरकर दिल्ली पहुंचें और कंधे से कंधा तथा कदम से कदम मिलाकर वंचित समाज की आवाज बुलंद करें।

इस दौरान प्रदेश महासचिव बृजमोहन कश्यप, जिला अध्यक्ष ब्रजेश कश्यप, राजेश कश्यप, कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।