ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत फर्रुखाबाद दौरे पर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत फर्रुखाबाद दौरे पर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ 9452755077
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत सोमवार, 25 मई 2026 को फर्रुखाबाद जनपद के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। फर्रुखाबाद की सीमा खुदागंज में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया।
राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत का काफिला खुदागंज से होते हुए कमालगंज मुख्य बाजार से गुजरा और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत के आवास पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे और संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल राजपूत के निजी कार्यक्रम में पहुंचकर उनके नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद राजपूत ने की। ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि उद्योग लगाने से क्षेत्र में रोजगार मिलता है। प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को निरंतर रोजगार देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, हालांकि 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति में कुछ बाधाएं आती हैं। पिछली सरकारों की तुलना में योगी सरकार ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य किया है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। ऊर्जा क्षेत्र की कमियों को संज्ञान में लेते हुए, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का निर्णय लिया है। यह ऐतिहासिक कदम गरीब जनता को राहत देगा और प्रदेश में पुरानी व्यवस्था को पुनः लागू करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि गलत पाए गए बिलों की जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी और जनता को हर संभव राहत देने का प्रयास जारी है। भयंकर गर्मी के बावजूद प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

राजपूत ने आगामी चुनावी वर्ष का भी जिक्र किया और विश्वास जताया कि भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सुशासन और सुरक्षा के आधार पर जनता के बीच जाएगी। मंत्री ने दावा किया कि हर वर्ग के लोग योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से संतुष्ट हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटिहार, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिला महामंत्री गोपाल राठौर, ब्लॉक प्रमुख राजेपुर डॉ. पल्लव सोमवंशी, नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।