फर्रुखाबाद वार्ड 24 में जयवीर शाक्य के विकास कार्य,आजाद नगर के निवासियों ने की सक्रियता की सराहना

फर्रुखाबाद वार्ड 24 में जयवीर शाक्य के विकास कार्य,आजाद नगर के निवासियों ने की सक्रियता की सराहना

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद शहर के वार्ड नंबर 24 आजाद नगर में सभासद दुर्गेश शाक्य के पति और युवा नेता जयवीर शाक्य द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की वार्डवासियों ने सराहना की है। निवासियों का कहना है कि जयवीर शाक्य वार्ड में सक्रिय रहकर विभिन्न विकास परियोजनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
इन प्रमुख कार्यों में नई सड़कों का निर्माण शामिल है, जिससे जलभराव की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके अतिरिक्त, पेयजल पाइपलाइन की क्षमता और पानी के दबाव की नियमित जांच सुनिश्चित की जा रही है। ऊर्जा बचाने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी वार्ड में लगाई गई हैं।

वार्डवासियों ने बताया कि जयवीर शाक्य ने पिछले सभासदों की तुलना में अधिक कार्य किया है। उन्होंने कभी भी जनता के बीच भेदभाव नहीं किया और आधी रात तक लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए उनके साथ खड़े रहते हैं। जनता उनसे काफी खुश है।

निवासियों ने यह भी बताया कि पिछले 30 सालों से पाइपलाइन में पानी नहीं आता था, लेकिन जयवीर शाक्य के सभासद पति बनने के बाद यह समस्या दूर हो गई है। नालियों की साफ-सफाई और शादी या मृत्यु जैसे अवसरों पर चूना डालने का कार्य भी नियमित रूप से किया जाता है।

जयवीर शाक्य द्वारा अपने वार्ड में स्वच्छ भारत अभियान चलाना एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा करने के लिए स्वच्छता कर्मियों की नियमित व्यवस्था में सहयोग का आग्रह किया।

इसके अलावा, बारिश और गर्मियों के मौसम में डेंगू व मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए नालियों की नियमित सफाई और कीटनाशक छिड़काव आवश्यक बताया गया है। वार्ड के पार्कों, चौराहों और खाली पड़े स्थानों पर भी नियमित सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया गया है।

जयवीर शाक्य ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और कूड़ेदान का ही इस्तेमाल करें, ताकि वार्ड में स्वच्छता बनी रहे।