घिरोर में 200 वर्षीय प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर का 21 मई को होगा भव्य शिलान्यास।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
घिरोर में 200 वर्षीय प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर का 21 मई को होगा भव्य शिलान्यास।जसवंतनगर/इटावा। मैनपुरी जिले के घिरोर में 21 मई को आयोजित होने जा रहे 200 वर्षीय प्राचीन अतिशयकारी एवं चमत्कारी पार्श्वनाथ भगवान जैन मंदिर के भव्य शिलान्यास समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा यहां नगर में पहुंचकर जैन समाज के लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया गया।समिति के प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से भुवनेंद्र जैन, विकास जैन, प्रांजल जैन, बीरू जैन एवं साहिल जैन सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने जैन बाजार एवं लुधपुरा क्षेत्र में घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को निमंत्रण पत्र वितरित किए।इस दौरान जैन बाजार में आराध्य जैन, सुरेन्द्र कुमार जैन, चेतन जैन एवं लुधपुरा में प्रवीन जैन, अंजलि जैन, निक्के जैन, संजीव जैन बल्ले, देवेन्द्र जैन, अभिनव जैन सहित अनेक जैन समाजजनों को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया।
बताया गया कि यह ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह मेडिटेशन संत उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न होगा।
