इटावा/जसवंतनगर: डंपर ने मेटाडोर में मारी टक्कर, हाईवे पर यातायात बाधित

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

डंपर ने मेटाडोर में मारी टक्कर, हाईवे पर यातायात बाधित

जसवंतनगर। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला वर्माजीत गाँव के सामने फ्लाई ओवर ब्रिज पर गेहूं से लदी एक मेटाडोर में पीछे से मौरंग लदे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मेटाडोर में लदा गेहूं पैकेट सड़क पर गिर गए जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी कांस्टेबल अवनीश कुमार और आलोक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को क्लियर कराया। इसके बाद हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान को सूचित किया गया, जो हाइड्रा मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस व हाईवे टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त,डम्फर और मेटाडोर को सड़क से हटा कर किनारे पर खड़ा करवाया और यातायात सुचारू रूप से बहाल किया जा सका।

पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

फोटो:-राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक्सीडेंट के बाद डम्फर और मेटाडोर।