इटावा/जसवंतनगर: ईमानदारी की मिसाल: गोलगप्पे वाले ने लौटाई गैस कनेक्शन बुक व ₹1000 नकद
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
ईमानदारी की मिसाल: गोलगप्पे वाले ने लौटाई गैस कनेक्शन बुक व ₹1000 नकदजसवंतनगर। नगला इंछा निवासी रामदेव गुप्ता ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए कूड़े के पास मिली गैस कनेक्शन बुक व उसमें रखे ₹1000 नकद सही सलामत उसके मालिक को लौटा दिए। रामदेव तहसील के पास नगला अर्जुन मोड़ पर गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं।
बीती शाम ठेला समेटते समय उन्हें कूड़े के पास पड़ी कनेक्शन बुक मिली, जिसमें रसीद के साथ नकदी रखी थी। उन्होंने तुरंत अपने भाइयों बजरंगी व गोविंद को जानकारी दी और बुक में लिखे पते के आधार पर भगवानपुरा निवासी महेंद्र सिंह को सूचना भिजवाई।
सूचना पर पहुंचे महेंद्र सिंह के पुत्र को रामदेव ने पूरी ईमानदारी से बुक व नकदी सौंप दी। खोया सामान मिलने पर परिजन बेहद खुश नजर आए। आसपास के लोगों ने रामदेव की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
फोटो:गोलगप्पे विक्रेता रामदेव गुप्ता द्वारा मिली गैस कनेक्शन बुक व ₹1000 नकद उसके स्वामी के परिजनों को लौटाते हुए।
