इटावा/जसवंतनगर: विशेष चेकिंग अभियान में 70 से अधिक दोपहिया वाहनों के चालान, एक लाख से ज्यादा जुर्माना

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

विशेष चेकिंग अभियान में 70 से अधिक दोपहिया वाहनों के चालान, एक लाख से ज्यादा जुर्माना

जसवंतनगर। थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मॉडल तहसील के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान 70 से अधिक दोपहिया वाहन मॉडल तहसील के बाहर सड़क किनारे खड़े पाए गए, जिनका चालान करते हुए एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि नगर में दुकानों के बाहर, बस स्टैंड चौराहे और मॉडल तहसील के आसपास कई वाहन लावारिस हालत में खड़े मिल रहे थे, जिससे चोरी की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही खड़ा करें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वाहन लावारिस स्थिति में न छोड़ें और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।

इस दौरान उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, ललित चतुर्वेदी, शुभम वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

फोटो:-राजमार्ग के किनारे पर खड़े वाहनों का चालान काटते हुई पुलिस टीम।