इटावा/जसवंतनगर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंकाजसवंतनगर। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित ग्राम नगला नवल में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। प्रारंभिक चर्चा में घरेलू कलह की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला नवल निवासी अर्चना (30) पत्नी रविंद्र यादव ने सुबह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विकास अग्निहोत्री ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।बताया गया है कि मृतका का पति रविंद्र यादव ट्रक चालक है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। मृतका के परिवार में एक आठ वर्षीय पुत्र आरव है। उसका मायका थाना करहल क्षेत्र के भुजिया का पुल के पास ओबाली गाँव, जिला मैनपुरी में बताया गया है।सूचना पर उपनिरीक्षक मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।फोटो:- जांच-पड़ताल करती पुलिस व रोते-बिलखते परिजन। (फाइल फोटो)
Tags:
इटावा


