इटावा/जसवंतनगर: भागवत कथा के श्रवण से मिलता है मोक्ष का मार्ग, गोकर्ण-धुंधकारी प्रसंग से दिया संदेश
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
भागवत कथा के श्रवण से मिलता है मोक्ष का मार्ग, गोकर्ण-धुंधकारी प्रसंग से दिया संदेशजसवंतनगर। क्षेत्र के बलरई गांव के मोहल्ला विकास नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कन्नौज से पधारे व्यास ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने गोकर्ण-धुंधकारी प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि धुंधकारी अपने दुष्कर्मों के कारण प्रेत योनि में भटकता रहा, जबकि उसके भाई गोकर्ण ने विधिवत श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर उसे मोक्ष दिलाया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि भागवत कथा का श्रवण मात्र से ही पापों का नाश होता है और जीव को मुक्ति का मार्ग प्राप्त होता है।व्यास जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने-अनजाने कई पाप हो जाते हैं, लेकिन श्रद्धा और भक्ति भाव से कथा सुनने पर व्यक्ति के भीतर सकारात्मक परिवर्तन आता है और उसे सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।
धार्मिक आयोजन का संचालन डॉ. मुकेश पाठक द्वारा कराया जा रहा है। कथा में परीक्षित की भूमिका मुकेश पाठक व उनकी पत्नी बीना पाठक निभा रहे हैं, जबकि यज्ञपति के रूप में योगेश कुमार पाठक, बृजेश कुमार पाठक व राकेश कुमार पाठक शामिल हैं।![]() |
आयोजक मुकेश पाठक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कथा में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करें।
फोटो:-भागवत कथा कहते व्यास ब्रजेश कुमार द्विवेदी।
Tags:
इटावा



