इटावा/जसवंतनगर: डंपर ट्रक से टकराया, केबिन में फंसा चालक; एम्बुलेंस कर्मियों ने आधे घंटे में निकाला

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


डंपर ट्रक से टकराया, केबिन में फंसा चालक; एम्बुलेंस कर्मियों ने आधे घंटे में निकाला

जसवंतनगर।राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक डंपर और ट्रक की भिड़ंत में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब गिट्टी से लदा डंपर इटावा से आगरा की ओर जा रहा था। गांव विचारपुरा के सामने पहुंचते ही डंपर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया।

टक्कर इतनी तेज थी कि 34 वर्षीय चालक बालिस्टर पुत्र विजय सिंह निवासी जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) डंपर के केबिन में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट विजय वीर और ईएमटी सुदीप ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।

घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

फोटो:-एम्बुलेंस में घायल ड्राइवर