इटावा/जसवंतनगर: कृभको द्वारा धरबार गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
"जसवंतनगर में कृषक भारती सेवा केंद्र (कृभको) ने शुक्रवार को ग्राम धरबार में किसान सभा और मृदा परीक्षण अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी के तहत संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान धरबार राम विरेश यादव इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।""संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा परीक्षण की विधि, मृदा नमूना लेते समय बरती जाने वाली सावधानियों और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के बारे में जानकारी देना था। इसमें संतुलित उर्वरकों के प्रयोग और कृभको के विभिन्न उत्पादों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।"किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में भी जागरूक किया, यह बताते हुए कि भविष्य में उर्वरकों के वितरण में इसका महत्व बढ़ेगा।""इस कार्यक्रम में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। मौके पर 50 मृदा नमूने भी एकत्र किए गए।
"कृभको के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का लक्ष्य किसानों को वैज्ञानिक खेती की ओर प्रोत्साहित करना और उनकी उत्पादकता में वृद्धि करना है।"
Tags:
इटावा


