इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में बाइक डिग्गी से 70 हजार चोरी का खुलास, औरैया का शातिर चोर गिरफ्तार
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर में बाइक डिग्गी से 70 हजार चोरी का खुलास, औरैया का शातिर चोर गिरफ्तार
"जसवंतनगर में दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी तोड़कर 70 हजार रुपये चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में औरैया निवासी एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 14 हजार रुपये और पासबुक बरामद हुई है।
"ग्राम भीखनपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र सहवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अप्रैल को उन्होंने जसवंतनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 70 हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने ये रुपये, पासबुक और अन्य दस्तावेज एक बैग में रखकर अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिए थे।
"इसके बाद अनिल कुमार बड़े चौराहे के पास स्थित पाठक बुक स्टोर पर किताबें खरीदने चले गए। इसी दौरान घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़ दिया और बैग लेकर फरार हो गया। जब पीड़ित वापस लौटे तो उन्होंने डिग्गी टूटी हुई पाई और बैग गायब मिला।
"घटना की सूचना मिलते ही थाना जसवंतनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसबीआई बैंक से लेकर बड़े चौराहे और पाठक बुक स्टोर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
"बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जसवंतनगर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू काना पुत्र राम सिंह निवासी बीपीएम स्कूल के पास, कोतवाली औरैया बताया। आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है।
"पुलिस आरोपी से शेष चोरी की रकम और अन्य सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।"
