इटावा/जसवंतनगर: जसवंत नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का बिजली घर पर प्रदर्शन

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा 

मनोज कुमार 

जसवंत नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का बिजली घर पर प्रदर्शन 

"जसवंतनगर में गुरुवार दोपहर विद्युत उपभोक्ता महिलाओं ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं और बिना सूचना के बिजली काट दी जाती है, जबकि उपभोक्ताओं से पहले ही अग्रिम भुगतान लिया जाता है।"

"प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जसवंतनगर स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि वर्तमान स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।"

"प्रदर्शन में शामिल श्याम किशोरी, कांति देवी, सरस्वती, उषा, सुषमा तोमर, बेबी शर्मा, साधना, शीला, रूबी, मंजू, आशा, राजकुमारी और सत्य प्रकाश सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि पुराने मीटर जबरन हटाए गए थे। उन्हें यह भी बताया गया था कि दोबारा मीटर लगाने पर पुलिस को बुलाया जाएगा और 10,000 या 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।"

"महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे संगठित होकर बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की।

"इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी आनंद पाल सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रकार की समस्या पूरे उत्तर प्रदेश में सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को शासन स्तर से जैसे ही कोई निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार समस्या का समाधान कराया जाएगा।"