इटावा/जसवंतनगर: भागवत कथा के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धा से लिया प्रसाद
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
भागवत कथा के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धा से लिया प्रसादजसवंतनगर। क्षेत्र के बलरई गांव स्थित मोहल्ला विकास नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
कथा के दौरान व्यास जी ने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा से भागवत कथा का श्रवण करता है, उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने बताया कि कथा सुनने के बाद प्रसाद ग्रहण करने से पुण्य की प्राप्ति और अधिक बढ़ जाती है। उनके प्रवचन को सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।कार्यक्रम में परीक्षित की भूमिका मुकेश पाठक व बीना पाठक द्वारा निभाई जा रही है, जिन्हें श्रद्धालुओं ने सराहा। भंडारे के आयोजन और प्रसाद वितरण में ब्रजेश, योगेश, राकेश, विवेक, विपुल, आरती, शिवा व शिवम सहित करीब दो दर्जन लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।
पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।फोटो:- बलरई के विकास नगर में भागवत कथा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
Tags:
इटावा


