डॉ भीम राव अम्बेडकर कई जयंती धूमधाम धाम से मनाई गई

 डॉ भीम राव अम्बेडकर कई जयंती धूमधाम धाम से मनाई गई 

रिपोर्ट एम एस वर्मा 

जसवंतनगर कोठी क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में शिवपाल सिंह यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया। अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा में नई राह दिखाई। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा तथा समानता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि डॉ. अंबेडकर का मानना था कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

इस दौरान नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, मोनू यादव, जितेन्द्र यादव मोना, रामवीर यादव हाजी एहसान मिया, अनुज यादव मोंटी, डॉ धर्मेद्र कुमार, आशुतोष टोनू यादव, अनिल प्रताप यादव, शिवप्रकाश, अशोक क्रांतकारी, विद्याराम यादव, नेत्रपाल प्रधान, सत्यवती यादव, मुहम्मद शमीम, बिल्लू यादव, आकाश कुमार, लड्डन सड्डन, सुनील यादव, नीरज यादव, गोपाल गुप्ता, ऋषिकांत चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में अम्बेडकर वादी विचार धारा के लोग मौजूद रहे.